प्रयागराज, जनवरी 3 -- सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में शिक्षा की अलख जगाई, जब महिलाओं और दलितों को पढ़ने लिखने से वंचित रखा जाता था। समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने यह विचार सा‌वित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किया। जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शनिवार को आयोजित समारोह में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर फूल-माला अर्पित करने के बाद गोष्ठी में एमएलसी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक रूढ़ियों, जातिवाद और पितृसत्ता के खिलाफ संघर्ष करते हुए न केवल लड़कियों के लिए स्कूल खोले, बल्कि समाज को बराबरी, न्याय और मानवता का संदेश दिया। मेजा के विधायक संदीप पटेल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जीवन आज भी सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि समाजवादी पा...