नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन देने के बाद राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। राहुल ने कहा था कि राष्ट्रपति मुर्मू ने वोट चोरी की घटना से इनकार नहीं किया। इस मामले पर अब सरकारी सूत्रों की तरफ से कहा गया कि यह दावा गलत है कि राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने विपक्षी गठबंधन के 'चुनाव में धांधली' (वोट चोरी) के आरोप का खंडन नहीं किया। इसके बाद भाजपा की तरफ से भी इस बात पर हमला करते हुए कहा गया कि राहुल गांधी ने सारी हदें पार कर दी है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर सरकारी सूत्रों ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस मामले में राष्ट्रपति को विवाद में घसीटा जा रहा है। बता दें, यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब राष्ट्रपति से मिलने...