रांची, अक्टूबर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में समाजशास्त्र विभाग की ओर से महिला प्रकोष्ठ और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से शनिवार को 'लैंगिक न्याय और कानून: भारत में महिलाओं के अधिकारों के कानूनी ढांचे को समझना' विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। फादर सीडी ब्रॉवर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि समाज में सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया जारी है। बेटियों के जन्म का बढ़ते उत्साह से स्वागत किया जाना बदलती सामाजिक सोच का उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए बनाए गए कानूनों के जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल पर जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक अनिपमा भा...