वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के सोफिस्टिकेटेड एनालिटिकल ऐंड टेक्निकल हेल्प इंस्टीट्यूट (साथी) में गुरुवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने तीन नवीन अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। सीडीसी भवन में स्थापित यह उन्नत सुविधाएं और अत्याधुनिक उपकरण केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से विकसित किए गए हैं। उद्घाटन के बाद कुलपति ने सीडीसी भवन में स्थापित उपकरणों की तकनीकी विशेषताओं और परिचालन क्षमता के बारे में जानकारी प्राप्त की। तीनों उद्घाटित प्रयोगशालाओं में ट्रिपल क्वाड्रूपोल लिक्विड मास स्पेक्ट्रोमीटर, आयन क्रोमैटोग्राफी प्रणाली और एचआर-आईसीपी-एमएस (हाई रेजोल्यूशन इंडक्टिवली कपल्ड प्लाज़्मा मास स्पेक्ट्रोमेट्री) शामिल हैं। ट्रिपल क्वाड्रूपोल लिक्विड मास स्पेक्ट्रोमीटर...