लखनऊ, फरवरी 13 -- विधानसभा चुनाव-2027 से पहले यूपी की राजनीति में एक बार फिर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। कांग्रेस से हाल ही इस्तीफा देने वाले बसपाई नसीमुद्दीन सिद्दीकी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं हैं। चर्चा तो यह भी है कि 15 फरवरी को सपा मुखिया अखिलेश यादव की उपस्थिति में कई नेताओं की ज्वाइनिंग हो सकती है। कुछ और पूर्व विधायकों के सपा में शामिल होने की चर्चा है। कांग्रेस से हाल ही में इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अगले कदम को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। ओवैसी के साथ उनके चंद्रशेखर के साथ जाने की चर्चाएं चल रही थीं। अब यह चर्चाएं शुरू हुई हैं कि नसीमुद्दीन सपा में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी जैसे कद्दावर नेता के आने...