'साइकिल ऑन संडे' रैली में स्वस्थ जीवन का संदेश
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्रीडा भारती के तत्वावधान में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल द्वारा रविवार को 'साइकिल ऑन संडे' अभियान के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। रैली का शुभारंभ शंकर विहार स्थित ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल परिसर से हुआ। साइकिल सवारों का जत्था रेलवे कॉलोनी के मुख्य मार्ग से होते हुए रामघाट रोड स्थित महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंचा, जहां रैली का समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकली जागरूकता रैली, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश क्रीडा भारती के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.