नई दिल्ली, जुलाई 22 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि देश भर के पुलिस थानों में सीसीटीवी लगाने के मामले में काम अच्छी तरह से और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने बताया कि इस मामले में काफी प्रगति हुई है। दवे इस मामले में 'एमिकस क्यूरी' (अदालत की सहायता करने वाले वकील) के तौर पर शीर्ष अदालत की मदद कर रहे हैं। शीर्ष अदालत पुलिस स्टेशनों में चालू हालत में सीसीटीवी न होने से जुड़े एक 'स्वतः संज्ञान' वाले मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के दौरान, पीठ ने दो मुद्दों की ओर ध्यान दिलाया। पुलिस स्टेशनों में सीसीटीवी लगाने के लिए फंडिंग स्कीम को बढ़ाना और लगाए गए कैमरों का रखरखाव। केंद्र की ओर से पेश हुए विधि अधिकारी ने कहा कि वह इन पहलुओं पर निर्देश लेंगे। शीर्ष अद...