'सहानुभूति योग्यता का विकल्प नहीं हो सकती': दिल्ली HC ने खारिज की कपल की सरोगेसी से जुड़ी याचिका
श्रुति कक्कड़, नवम्बर 10 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने एक कपल को सरोगेसी के लिए तय आयु सीमा से छूट देने से इनकार कर दिया और कहा कि 'सहानुभूति चाहे कितनी भी सच्ची क्यों न हो, कानूनी योग्यता की जगह नहीं ले सकती।' महिला की उम्र 50 साल से ज्यादा होने के बाद इस दंपति ने सरोगेसी की अनुमति पाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। दरअसल देश के कानून के अनुसार सरोगेसी के लिए किसी भी महिला की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है और महिला की उम्र इससे ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में अदालत ने उनकी मांग को खारिज करते हुए ऐसी अनुमति देने से इनकार कर दिया। जज ने यह भी गौर किया कि 6 फरवरी को पहली बार सलाह लेते समय ही दंपति को बता दिया गया था कि महिला की उम्र 50 साल की ऊपरी सीमा तक पहुंचने में केवल पांच महीने बचे हैं। इसके बावजूद, उन्होंने कोर्ट में तब संपर्क किया जब म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.