हाजीपुर, मई 10 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिले में 'सहयोग' पोर्टल, सहयोग हेल्पलाइन (1100) एवं पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई है। आम नागरिकों की शिकायतों एवं आवेदनों के त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए जिलास्तर, अनुमंडल स्तर, प्रखंड स्तर एवं विभिन्न विभागों के लिए नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह भी पढ़ें- 'सहयोग पोर्टल' के लिए आज से नोडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को समाहरणालय में सहयोग शिविर व पोर्टल के संचालन के लिए नोडल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्रामीण विकास, पंचायती राज, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आपूर्ति, समाज कल्याण, श्रम, परिवहन, विद्युत, पीएचईडी, आई...