संवाददाता, मई 30 -- उत्तर प्रदेश प्रयागराज में तैनात महिला दरोगा ने पारा निवासी रिटायर्ड ससुर (दरोगा) पर दुष्कर्म (Rape) और प्रॉपर्टी डीलर पति पर फायरिंग का आरोप लगाया है। महिला दरोगा ने अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए गुरुवार को किसान यूनियन नेताओं के साथ मिलकर थाने में दो घंटे तक धरना दिया। पुलिस ने पीड़िता और उसके ससुरालीजनों की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला दरोगा पर थाने में प्रदर्शन करने के मामले में विभागीय कार्यवाही के लिए पारा पुलिस ने पत्र प्रेषित किया है। प्रयागराज पुलिस के अधिकारी महिला दरोगा की अनुशासनहीनता की जांच कर रहे हैं। महिला दरोगा ने पारा निवासी प्रॉपर्टी डीलर पति से एक साल पहले प्रेम विवाह (Love Marriage)...