नई दिल्ली, अगस्त 17 -- साउथ एक्टर प्रकाश राज ने बॉलीवुड की फिल्मों में अभी एक्टिंग का दम दिखाया है। वो साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। दिग्गज एक्टर प्रकाश राज ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। प्रकाश अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। प्रकाश फिल्म इंडस्ट्री से लेकर सत्ता के नीतियों के खिलाफ बोलने में जरा भी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से प्रकाश राज का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रकाश किसी न किसी मुद्दे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सरकार पर कई बार तंज कसते रहते हैं। उन्होंने पीएम की 'दिमागी नक्सल' वाली टिप्पणी को लेकर निशाना साधा है। आइए देखते हैं प्रकाश राज ने अपने X पर शेयर किए गए व...