गाज़ियाबाद, अगस्त 24 -- - कलाकारों ने क्रांतिकारियों के चरित्र और उनके राष्ट्रभक्ति के जज्बे को बखूबी प्रदर्शित किया गाजियाबाद, गुलशन भारती। डासना के आईएमएस संस्थान में नाट्य निर्देशक अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव, अजय कुमार और आदित्य श्रीवास्तव द्वारा लिखित नाटक 'सरफरोशी की तमन्ना' का मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से थर्टीन स्कूल ऑफ टैलेंट डेवलपमेंट ने किया। काकोरी कांड पर आधारित इस नाटक से कलाकारों ने क्रांतिकारियों के चरित्र और उनके राष्ट्रभक्ति के जज्बे को बखूबी प्रदर्शित किया।अक्षयवरनाथ श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित एक घंटा बीस मिनट की अवधि वाले इस नाटक में क्रांतिकारी अशफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल, रोशन सिंह, सचिंद्र सान्याल, मन्मथनाथ गुप्त आदि के नेतृत्व में नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के पास काकोरी...