नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने के आपत्तिजनक लिरिक्स पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोरा फतेही को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आखिरी मौका दिया है। आयोग ने नोरा के वकील की दलीलों को खारिज करते हुए निर्देश दिया कि नोरा को खुद सुनवाई में शामिल होना होगा। इसके लिए आयोग ने 27 अप्रैल 2026 की तारीख तय की है। इसके साथ ही बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी आयोग ने 8 अप्रैल 2026 को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने का आदेश दिया है।'क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं' राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में सोमवार को हुई इस सुनवाई में गाने के लिरिक्स पर गहरी चिंता जताई गई। रहाटकर ने साफ शब्दों में कहा कि क्रिएटिविटी के ना...