जौनपुर, जून 19 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में आयोजित 'एक दिन, अनेक समाधान, सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहर गुरुवार को विभिन्न विभागों से जुड़ी, लोगों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने की। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिकतम सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकें। शिविर में प्रमाण पत्र जारी करने से लेकर राशन कार्ड और विद्युत संबंधी मामलों का भी समाधान किया गया। इसका उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और लंबित मामलों का त्वरित समाधान करना था। यह भी पढ़ें- प्रखंड सहयोग एवं जन कल्याण शिविर के तीसरे दिन उमड़ी भीड़ कार्यक्रम में राजस्व, व...