भभुआ, दिसम्बर 31 -- राजद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप विधानसभा चुनाव की समीक्षा बैठक में बूथ को मजबूत करने पर बल भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजद की कार्यकारिणी की बैठक शहर के पार्टी कार्यालय में बुधवार को हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अकलू राम ने की। मुख्य अतिथि बक्सर सांसद सुधाकर सिंह थे। कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद यह तथ्य सामने आया कि सरकारी तंत्र का दुरूपयोग और मशीनरी के बल पर चुनाव हराया गया। इस हार से हमलोग पराजित हुए हैं, लेकिन हताश नहीं। आने वाले चुनाव के लिए बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच लाया जाएगा। यह भी कहा गया कि एनडीए सरकार पर दबाव बनाकर जीविका की महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख दिलवाया जाएगा। बैठक का संचा...