पटना, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हुए 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम पर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक फिर तीखा तंज कसा है। उन्होंने इसे 'सरकारी आदेश वाला जबरन हेप्पी बर्थडे' करार दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पीएम के जन्मदिन पर सरकारी आदेश के जरिए स्कूलों, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों पर दीये जलाना कानूनी तौर पर अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि शिक्षा विभाग की ओर से छुट्टी के दिन शिक्षकों को स्कूल बुलाकर दीये जलाने और उनकी रखवाली करने का काम सौंप दिया। तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि ऐसा देश में पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन पर सरकारी आदेश जारी कर मनवाया जा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट...