प्रयागराज, मार्च 26 -- सम्राट अशोक ने युद्ध की नीति तो छोड़कर शांति, करुणा और लोक कल्याण का मार्ग अपनाया। यही लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष (गंगापार) अनिल यादव ने गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती पर कही। समाजवादी पार्टी के जार्टटाउन स्थित जिला कार्यालय में पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि उनका जीवन त्याग, मानवता, अहिंसा और धर्मनिरपेक्षता का प्रतीक बन गया। सपा के महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि आज के समय में सम्राट अशोक के विचारों को अपनाने की जरूरत है। ताकि समाज में बढ़ती असमानता, नफरत और अन्याय को खत्म किया जा सके। पार्टी के यमुनापार अध्यक्ष पार्टी के कार्यकर्ताओं से सम्राट अशोक के विचारों को अपनाने और जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया...