बक्सर, मई 6 -- बक्सर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को आगामी मानसून के दौरान संभावित बाढ़ को लेकर पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान प्रभावित परिवारों का घर-घर सर्वे कर अनुदान के लिए 'सम्पूर्ति पोर्टल' को अप-टू-डेट करने का निर्देश दिया। दोनों एसडीएम को प्रशिक्षित गोताखोरों, स्वयंसेवकों, पंचायत स्तरीय बाढ़ राहत निगरानी समितियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करने को भी निर्देशित किया। वहीं नगर निकायों के जिम्मेदारों को मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, कचरा प्रबंधन व जलजमाव वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर कार्रवाई का निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सेविका-सहायिका के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के तौर पर पूरा करें: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.