हल्द्वानी, नवम्बर 9 -- पूर्व सैनिकों का प्रांत अधिवेशन, वीर सपूतों को किया नमन हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नैनीताल की ओर से वार्षिक प्रांत अधिवेशन और उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह रविवार को कमलुवागांजा चौराहा स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ देवभूमि के वीर सपूतों के योगदान को नमन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रांत सह प्रचारक चंद्र शेखर ने पूर्व सैनिकों को समाज का प्रेरणास्रोत बताते हुए अनुशासन, सेवा और समर्पण की मिसाल कहा। विशिष्ट अतिथि कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने परिषद के कार्यों की सराहना की और पूर्व सैनिकों की ओर से सीमाओं पर रक्षा एवं समाज में एकता-देशभक्ति के योगदान पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ समाजसेवी महेश शर्मा ने आयोजन को राष्ट्रभक्ति की भ...