प्रयागराज, अप्रैल 5 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कुटुंब प्रबोधन गतिविधि की ओर से गोविंदपुर के श्रीराम पार्क में रविवार को कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त कुटुंब संयोजक ओमपाल सिंह ने कहा कि भारत जैसी कुटुंब व्यवस्था दुनिया के किसी देश में नहीं है। समाज और देश को मजबूत बनाने के लिए संयुक्त परिवार का मजबूत होना बहुत जरूरी है। संयुक्त परिवार विकसित करने के लिए घर के भीतर मित्र भाव चाहिए। 'विकसित दिखता भारत खंडित होता परिवार' विषय पर अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संयुक्त परिवार बचेगा तभी देश बचेगा। विशिष्ट वक्ता पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कुटुंब संयोजक अशोक उपाध्याय ने कहा कि परिवार विखंडित हुआ तो भारत भी विखंडित हो जाएगा। इसे संभालने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.