समस्तीपुर, अक्टूबर 4 -- शाहपुर पटोरी। कोई भी समाज तब तक विकसित नहीं हो सकता, जब तक वह समाज पूरी तरह शिक्षा की मुख्य धारा से नहीं जुड़ जाता। हमें अगली पीढ़ी को उच्च शिक्षा, बेहतर संस्कार और संस्कृति ज्ञान देना होगा। उक्त बातें रविवार को पटोरी के जीबी इंटर स्कूल, खेल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय धोबी महासंघ की बिहार प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन सह संत गाडगे सम्मान समारोह का उद्घाटन करने के बाद जदयू नेता, पूर्व मंत्री एवं महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम रजक ने कही।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार गौतम की अध्यक्षता एवं प्रखंड अध्यक्ष शिवकुमार रजक के संचालन में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री दशईं चौधरी, मोरवा के विधायक रणविजय साहू, मोहिउद्दीन नगर के विधायक राजेश कुमार सिंह, बोचहा की विधा...