अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- लमगड़ा, संवाददाता। जन जन की सरकार जन जन द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लमगड़ा के बकस्वाड़ में शिविर लगा। शिविर में सचिव उत्तराखंड शासन पंकज कुमार पाण्डे ने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ समस्याओं के समाधान के भी निर्देश दिए। शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रक्रियाओं एवं पात्रता संबंधी जानकारी दी गई। शिविर में 28 विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने शिरकत की। शिविर में पहुंचे 764 लोगों में से 92 ने शिकायतें दर्ज कराईं। 57 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। 635 से अधिक व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने कहा कि जो शिकायतें मौके पर ही निस्तारित होनी संभव नहीं थीं, उन्हें अधिकारी गंभीरता से निस्तारित करें। यहां पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुं...