भोपाल, जून 2 -- मध्य प्रदेश के भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की रहस्यमयी मौत के मामले में अब एक अहम गवाह नीरज दुबे ने मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के दोस्तों द्वारा उस पर हमला करने का आरोप लगाया है। समर्थ सिंह के घर के पास सैलून चलाने वाले नीरज दुबे ने दावा किया कि यह हमला 30 मई को हुआ था। उसके अनुसार, हमलावरों ने उसे डराने और अदालत में गवाही देने से रोकने की कोशिश की गई। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के विज़ुअल्स में कई लोगों से घिरे हुए नीरज दुबे को खुद को बचाने की कोशिश करते हुए देखा गया। नीरज ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उसे रोका और पूछा कि वो इस मामले में गवाह क्यों बन रहा है। यह भी पढ़ें- ट्विशा केस: सीन-रिक्रिएट करने गिरिबाला के घर पहुंची CBI, पुतला डंबल भी साथ लाईपुलिस में दर्ज कराई शिकायत इस घटना के बाद पीड़ित नीरज दुबे कटारा...