लखनऊ, जून 3 -- योगी सरकार के टेक्सटाइल हब विजन को मिल रही गति मंत्री राकेश सचान ने टेक्सटाइल पार्क के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षणलखनऊ-हरदोई सीमा पर 1000 एकड़ के मेगा प्रोजेक्ट की प्रगति की गई समीक्षासड़क, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य आधारभूत ढांचा कार्यों में तेजी लाने के निर्देशलखनऊ, विशेष संवाददाताहथकरघा, रेशम तथा खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने हरदोई रोड पर विकसित किए जा रहे पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क का निरीक्षण किया। करीब 1000 एकड़ में विकसित हो रहे टेक्सटाइल पार्क के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।मंत्री सचान ने पार्क परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल, प्रवेश द्वार, विद्युत उपकेंद्र, आंतरिक आधारभूत संरचना तथा अन्य विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इसके बाद समीक...