'समय पर पंचायत चुनाव न कराना सरकार की चाल'
अमरोहा, जुलाई 18 -- शुक्रवार को नगर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की पंचायत में वक्ताओं ने भारत द्वारा अमेरिका के साथ की गई डील को गलत बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। आरोप लगाया कि सरकार द्वारा पंचायत चुनाव समय पपर न कराना सरकार की सोची-समझी चाल है। चुनाव न होने से गांवों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। यह सरकार की नाकामयाबी का सबूत है। पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की। किसान सहकारी चीनी मिल में बड़े पैमाने पर हुए घोटाले के मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की गुहार लगाई। जिला सहकारी बैंक मुरादाबाद द्वारा सभी किसानों से एक समान ब्याज दर वसूलने की मांग की। इस दौरान राजपाल चौहान, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मुनिदेव सिंह, कलवा सिंह, जहीर अहमद, विनोद कुमार गौतम, जिला अध्यक्ष हाजी हसीन अहमद गफ्फारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.