प्रयागराज, दिसम्बर 18 -- प्रयागराज। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) के तहत 32वां प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. शर्मिला घुहे ने कहा कि समाज में समग्र शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं बल्कि विद्यार्थी के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, नैतिक और सामाजिक विकास को समान रूप से बढ़ावा देना है। यूजीसी के पूर्व सचिव प्रो. जीडी शर्मा ने कहा कि समग्र शिक्षा पद्धति भारतीय संस्कृति, योग, नैतिक, मूल्यों और परंपरागत ज्ञान को आधुनिक शिक्षा से जोड़ती है। बहुविषयक शिक्षा विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनाती है। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह ने की। स्वागत उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार दुबे, संचालन डॉ. अरविंद देव और धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक डॉ. शिवजी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.