मोतिहारी, मार्च 19 -- तुरकौलिया, निसं। बिहार में राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान के रघुनाथपुर स्थित आवास पर हुई। पार्टी के कई वरीय नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि बिहार में राज्यसभा की सभी सीटों पर जीत हासिल कर राजग ने विकास की गाथा गढ़ने का काम किया है। यह जीत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं पर जनता के विश्वास का परिणाम है। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस जीत को और मजबूती में बदलने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय रहें और आम लोगों तक सरकार की उ...