सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- शिवहर। ‌ जिले के पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रट के मीटिंग हॉल में डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें विभिन्न एजेंन्डों पर चर्चा की गई तथा विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा बैठक में उपस्थित पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सचिवों को पंचायतवार 125 यूनिट से अधिक विधुत इस्तेमाल करने वाले उपभोक्तओं की सूची उपलब्ध करायी गई एवं अनुरोध किया कि प्रत्येक पंचायत से पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े कम से कम 10 आवेदन प्राप्त किया जाय। साथ ही इस योजना से मिलने वाले लाभों के बारे में प्रचार-प्रचार कराया जाए ताकि अधिक संख्या में आम-जन उक्त योजना का लाभ उठा सकें।डीएम द्वारा सभी बीडीओ को स्वास्थ्य विभाग से समन्वय...