नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। सीएम ने कहा है कि राहुल गांधी की मानसिकता अब राष्ट्रविरोधी सोच से पूरी तरह ग्रस्त हो चुकी है। सीएम ने कहा है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष लगातार व्यर्थ की बात करते हैं। सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में जो संवैधानिक दायित्व और जिम्मेदारियां उन्हें निभानी चाहिए, उनका निर्वहन करने के बजाय वे लगातार व्यर्थ की बातें कर रहे हैं। उनके बयान न केवल उनकी विकृत मानसिकता को दर्शाते हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक संस्कृति और उसकी सोच को भी उजागर करते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान मंच से अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुजुर्ग माता को कुर्सी देते हैं और वो इंदौर में जाकर सबसे बड़ा कॉमेडियन ब...