नई दिल्ली, मार्च 29 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम की रविवार को तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वहां के खिलाड़ियों की जीत का सिलसिला जारी रहेगा। रेडियो पर अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के क्रिकेटप्रेमियों के लिए मार्च का महीना उत्साह और रोमांच से भरा रहा। उन्होंने कहा कि भारत ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी देशवासियों को टीम की शानदार सफलता पर गर्व है।'सबसे खुशी की बात है कि...' उन्होंने कहा कि पिछले महीने के आखिर में कर्नाटक के हुबली में एक बहुत ही रोचक मैच में जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती। मोदी ने कहा,''सबसे खुशी की बात है कि करीब सात दशक के लंबे इंतजार के बाद इस ...