अलीगढ़, मार्च 25 -- बरला, संवाददाता। ​इंटरनेट पर एक ऑडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने सरकारी राशन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को उजागर किया है। इस ऑडियो में बरला क्षेत्र के आलमपुर रानी के राशन डीलर सूरजपाल और एक व्यक्ति के बीच राशन की मात्रा और गुणवत्ता को लेकर तीखी बहस सुनी जा सकती है। ​घटतौली का मामला: ऑडियो में राशन डीलर यह स्वीकार करता सुनाई दे रहा है कि वह प्रति व्यक्ति 5 किलो के स्थान पर केवल 4.5 किलो राशन ही दे रहा है। उसका तर्क है कि अन्य डीलर तो केवल 4 किलो ही दे रहे हैं।अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप: डीलर का दावा है कि इस कटौती के बारे में उच्च अधिकारियों, जिनमें एसडीएम और यहां तक कि मुख्यमंत्री कार्यालय तक को जानकारी है। डीलर का कहना है कि उसे मिलने वाला कमीशन बहुत कम है, जिसके कारण उसे यह कटौती करनी...