सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- सीतामढ़ी। राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित सातवें निश्चय सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय ने आमजनों की समस्याएं गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं, जिन पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व से जुड़े मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आईसीडीएस, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, राशन कार्ड, अतिक्रमण समेत विभिन्न विभागों से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जरूरी एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.