रामनगर, जून 18 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा रामनगर के पदाधिकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रदेशव्यापी आंदोलन के संबंध में सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोपाल सिंह चौहान को सौंपा है। कहा कि 27 जुलाई 2021 को संघ व प्रदेश सरकार के मध्य समझौता होने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। विनियमितीकरण नियमावली में कट ऑफ डेट संशोधन के लिए अनुरोध भी किया जा रहा है लेकिन प्रदेश सरकार सफाई कर्मचारियों के प्रति गम्भीर नही है। इससे संघ व सफाई कर्मचारी वर्ग में भारी आक्रोश है। जल्द ही विभिन्न मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कर्मचारी प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे। यह भी पढ़ें- वादा खिलाफी के विरोध में सफाई कार्मिकों ने दिया धरना इस मौके पर अरुण मुल्तानी, पूर्व सभासद अश्वनी कुमार, आक...