प्रयागराज, अगस्त 2 -- प्रयागराज। सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज झूंसी में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को एक दिवसीय शिक्षक विकास कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता काउंसलर डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी के बीच त्रिकोणीय समन्वय, सतत संवाद और पारस्परिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। प्रबंधक डॉ. दुर्गा प्रसाद मणि त्रिपाठी एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समन्वयक जयद्रथ श्रीमुख, उपप्रधानाचार्य राम सिंह यादव, शशांक त्रिपाठी, आकांक्षा दुबे, अजय कुमार तिवारी, बृजभूषण राय, अजय कुमार...