नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश में ठंड के मौसम ने अपनी दस्तक दे दी है पर सूबे का सियासी पारा काफी गर्म होता दिख रहा है। राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी काफी देखी जा रही है। वहीं प्रदेश में जारी इस सियासी बायनबाजी के बीच अयोध्या के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने बड़ा दावा कर दिया है। लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को 300 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।अवधेश प्रसाद ने की भविष्यवाणी लोकसभा सांसद अवधेश प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि, 'लोगों ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली मौजूदा उत्तर प्रदेश सरकार से सारी उम्मीद और भरोसा खो दिया है। वे कुछ भी कर लें, लोग अब BJP पर भरोसा नहीं करेंगे। समाजवादी पार्टी ऐतिहासिक जीत के साथ 300 से ज़्यादा सी...