आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के एजेंडे में संविधान का सम्मान नहीं है। कांग्रेस ने देश का संविधान अधूरा छोड़ दिया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही आजमगढ़ से मेरा नाता है, यहां का विकास मेरी प्राथमिकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के मिरिया रेहड़ा गांव में सोमवार को श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के दुग्ध अवशीतन केंद्र (चिलिंग प्लांट) का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा में सीएम ने सपा और कांग्रेस पर सीधे तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारें राम मंदिर निर्माण में बाधक थीं। लेकिन जब डबल इंजन की सरकार बनी तो अयोध्या का विवाद खत्म हो गया। भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.