नई दिल्ली, मई 12 -- तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने फिर से सनातन धर्म को खत्म करने की बात कही। दरअसल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता (LoP) के रूप में अपना पहला भाषण दिया। अपने इस महत्वपूर्ण भाषण में उन्होंने एक बार फिर 'सनातन धर्म' को खत्म करने की बात दोहराई और राज्य के पारंपरिक गीत 'तमिल थाई वजथु' के सम्मान को लेकर नई सरकार को कड़ा संदेश दिया।'सनातन धर्म' पर पुरानी टिप्पणी दोहराई उदयनिधि स्टालिन ने सदन में बोलते हुए कहा, "सनातन धर्म लोगों को बांटता है, इसलिए इसे निश्चित रूप से खत्म किया जाना चाहिए।" गौरतलब है कि इससे पहले उन्होंने सनातन धर्म को लेकर ठीक ऐसी ही विवादित टिप्प...