हल्द्वानी, फरवरी 27 -- लालकुआं, संवाददाता। नगर के अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के बीच विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत और विद्वानों ने सनातन धर्म के विस्तार पर जोर देते हुए उनसे संगठित रहने का आह्वान किया। शुभारंभ युवा संत आलोकनंद, सनातन संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी की प्रवक्ता जानकी त्रिपाठी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। संत आलोकानंद ने कहा कि सनातन धर्म को मजबूती के लिए अध्यात्म से जुड़ना नितांत आवश्यक है, क्योंकि अध्यात्म में ही सबका सार छुपा हुआ है। संचालन संजीव शर्मा और विनोद श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व सरस्वती विद्या मंदिर, इंटर कॉलेज शांतिपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालकुआं तथा एचसी मेमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.