मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुशहरी। प्रखंड स्थित बीस सूत्री कार्यालय में बुधवार को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार नन्हे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान को गांव और टोले तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने की अपील की। मो. जसीम, लालबाबू चौधरी, कौशल शर्मा, संतोष चौधरी, लखींद्र साह, संजय साह, धर्मेंद्र पटेल, मो. अजीम, अनिल मिश्रा, उषा सिन्हा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...