दरभंगा, जनवरी 2 -- बहेड़ी। श्रीकृष्ण की कृपा पाने का सुगम व सहज पथ है भक्ति मार्ग। सत्संग और कुसंग क्रमश: कल्याण और पतन के मार्ग हैं। सत्संग से जुड़कर चरित्र निर्माण कर सकते हैं। ये बातें बम पूजा समिति, बहेड़ी के शहरू में आयोजित कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीमद्भागवत की व्याख्या करते हुए भागवत मर्मज्ञ प्रो. जयशंकर झा ने कही। मंच संचालन डॉ. बचनेश्वर झा व कथा पारायण पं. हरेराम मिश्र ने किया। प्रवचन के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक पारस पंकज तथा उनकी उनकी टीम ने प्रसंगपरक भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...