वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचयू में सत्य, साहस और त्याग पर आधारित संगीतमय नाटक 'सत्य हरिश्चंद्र' का मंचन हुआ। विश्वविद्यालय थिएटर सेल 'रंगशाला' ने संगीत एवं मंच कला संकाय और कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी फ्रेस्नो के सहयोग से पं. ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में यह आयोजन किया। नाटक का निर्देशन कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशंस के प्रोफेसर और सातवीं पीढ़ी के संगीत कलाकार प्रो. देवेंद्र शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि उनकी धर्मपत्नी चारु चतुर्वेदी रहीं। निर्देशक प्रो. देवेंद्र शर्मा ने प्रस्तुति से पूर्व नाटक की विषयवस्तु और उसकी विशेषताओं के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: तिरंगा यात्रा: विधि संकाय में निकली तिरंगा यात्रा डॉ. शर्मा ने दु...