प्रयागराज, जनवरी 30 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की फादर कामिल बुल्के वीथिका में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर 'बापू की बातें' विषय पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुश्ताक अली, विभागाध्यक्ष प्रो. लालसा यादव तथा संयोजक प्रो. संतोष भदौरिया ने किया। प्रो. अली ने कहा कि यह दिन हिंसा को त्यागने और सत्य, अहिंसा तथा मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का है। सत्य के प्रति निष्ठा ही गांधी विचार की आत्मा है। प्रो. संतोष भदौरिया ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां नई पीढ़ी तक गांधीजी के जीवन, संघर्ष और विचारों को पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर प्रो. चंदा देवी, प्रो. सरोज सिंह, डॉ. सूर्यनारायण, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद गुप्त, डॉ. जनार्दन, डॉ. दीनानाथ मौर्य, डॉ. वीरेंद्र मीणा आदि मौजूद...