अल्मोड़ा, जुलाई 23 -- रानीखेत। विधानसभा में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि सत्ता पक्ष के लोगों ने अपने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए धनराशि वितरित कर दी। जिसमें भिकियासैंण के प्रभारी ब्लाक प्रमुख सहित कई भाजपा नेताओं के नाम भी सूची में शामिल हैं। राहत राशि वितरण का मामला चर्चाओं में बना हुआ है। वायरल वीडियो में भिकियासैंण के बीडीसी सदस्य दीपक करगेती का आरोप है कि सत्ता पक्ष के लोगों ने चहेतों को लाभ दिलाने के लिए सीएम राहत राशि वितरण के मानकों को ताक पर रख दिया। वह बताते हैं कि ऐसे ऐसे लोगों को दस-दस हजार रुपये की धनराशि बांटी गई है, जो लोग सक्षम हैं और उन्हें राहत राशि की कोई जरूरत तक नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...