नई दिल्ली, जुलाई 13 -- दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'सतलुज' को लेकर सियासी गलियारों में खूब हलचल है। इसको लेकर बीजेपी में ही नेता दो फाड़ हो गए हैं। पंजाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेता इकबाल सिंह लालपुरा ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ही जमकर सुना दिया। रवनीत सिंह बिट्टू ने सतलुज फिल्म में किए गए दावों पर सवाल उठाए थे। उनका कहना है कि फिल्म में गलत दिखाया गया है कि उस समय पंजाब में उस समय 25 हजार अज्ञात शवों को गुप्त रूप से जलाया गया था।बिट्टू ने क्या सवाल उठाए केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा कि अगर यह आंकड़ा सही है तो इसकी लिस्ट भी सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर यह आंकड़ा पांच हजार भी है तो मीडिया, सुप्रीम कोर्ट या फिर हाई कोर्ट, या आयोग के सामने रखा जाए। वहीं बिट्टू के बयान पर नाराजगी जताते हुए लालपुरा ने कहा, हर कोई अपनी हद में ...