नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- एक्ट्रेस अमीषा पटेल उन स्टार्स में से हैं जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। अमीषा ने 'कहो ना प्यार है' और 'गदर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फिलहाल 51 साल की उम्र में भी अमीषा सिंगल हैं और उनका शादी को लेकर कोई इरादा नहीं है। लेकिन उनके लिंकअप की खबरें अक्सर चर्चा में रहती हैं। ऐसे में अमीषा का नाम एक फेम क्रिकेटर संग जोड़ा गया। ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या हैं। हाल ही में दोनों का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद से इंटरनेट पर इनकी लिंकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों पर रिएक्ट किया है।हार्दिक के कंधे पर हाथ रखे नजर आईं अमीषा दरअसल, अमीषा पटेल और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को मुंबई के ताज महल पैलेस में देखा गया। सोशल मीडिया...