नई दिल्ली, जुलाई 9 -- नई दिल्ली, व.सं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालामार गांव स्थित राजकीय बालिका सीनियर माध्यमिक विद्यालय में 'सक्षम' कार्यक्रम के तहत कई आधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इनमें स्टेम इनोवेशन लैब, कंप्यूटर लैब, एआई आधारित स्मार्ट टॉयलेट और डिजिटल क्लासरूम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक और तकनीक आधारित शिक्षा से नए भारत की मजबूत नींव तैयार होगी। कार्यक्रम में स्टेम लैब के पांच प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अमेरिका के स्पेस साइंस प्रोग्राम के लिए चयनित होने पर बधाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...