अल्मोड़ा, मार्च 24 -- विश्व क्षय रोग दिवस पर राजकीय उप जिला चिकित्सालय और टीबी यूनिट ताकुला के सभागार में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम हुआ। इसमें डॉ. दीपिका रानी ने घर-घर जाकर सक्रिय टीबी मरीजों का चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आनन्द नारायण तिवारी ने टीबी मरीजों को निक्षय मित्र बनकर गोद लेने की बात कही। सभी को देश को टीबी मुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई। संचालन हिमांशु वर्मा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...