लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शिक्षक या किसी कर्मचारी को हटाने से स्कूल या संस्था बंद होने की नौबत आने पर संबद्धीकरण समाप्त नहीं किया जाएगा। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यदि संस्था बंद होने की नौबत आ रही हो तो संबद्धीकरण समाप्त न करने का प्रस्ताव औचित्य के साथ निदेशक और महानिदेशक को भेजा जाए। अनुमति के बाद ही संबद्धीकरण पर रोक लगाई जाए। इससे पहले शिक्षकों और कर्मचारियों को किसी कार्यालय या दूसरी संस्था में संबद्ध करने पर रोक लगाई थी। उसी को ध्यान में रखकर यह निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.