देहरादून, जुलाई 3 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (दिल्ली-उत्तराखंड, जेके व लद्दाख) अजयके मेहरा ने कहा कि देहरादून कार्यालय के संवेदना सेल की तर्ज पर सभी जोनों में यह सेल स्थापित होगा। यह सेल मृत्यु दावों के त्वरित और सहानुभूतिपूर्ण निपटान के लिए एकल संपर्क बिंदु (सिंगल कांटेक्टर प्वाइंट) के रूप में कार्य करता है। इस संवेदनशील व्यवस्था को अब पूरे जोन में लागू किया जाएगा।कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में निधि आयुक्त अजयके मेहरा ने उत्तराखंड क्षेत्र की उपलब्धियां साझा की। बताया कि राज्य में वर्तमान में लगभग 9,744 अंशदायी प्रतिष्ठान और 7,74,377 अंशदायी सदस्य हैं, जिनके सभी दावों का निपटान समय-सीमा के भीतर किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ईपीएफओ की नई डिजिटल प्रण...