गया, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर बुधवार को विविध कार्यक्रम हुए। आंबेडकर संघर्ष मोर्चा के बैनर तले गांधी मंडप में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन से हुई। अध्यक्षता करते हुए भीम दास ने बताया कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर व संविधान निर्माताओं के योगदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि गई। कहा कि संविधान केवल शासन का मार्गदर्शक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के सम्मान, अधिकार और समानता की गारंटी है। वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ संविधान में निहित मूल कर्तव्यों का पालन करें। सामाजिक न्याय, बंधुता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाएं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.